राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई और सहसपुर में जश्न मनाया

देहरादून-राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई और सहसपुर में जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को व बाजार में मिठाई बांटी व जय भाजपा के नारे लगाए।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस दौरान बधाई दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की जीत का आज शंखनाद हुआ हैं। तीनों राज्यों में मिली यह प्रचंड विजय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।
विधायक ने कहा यह नतीजे इस बात का प्रमाण देते हैं कि भारत की जनता मजबूती से सुशासन और विकास की राजनीति के साथ खड़ी है। इस ऐतिहासिक विजय से आज 2024 के आम चुनाव की विजयश्री का भी ऐलान जनता ने कर दिया है।

इस दौरान भाजपा देहरादून जिलाध्यक्ष मीता सिंह, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, नवीन रावत, नर्गिश कश्यप, अक्षय गोस्वामी, शूरवीर चौहान, विनोद लक्खा, ऋषि डगे, सिद्धार्थ चौधरी आदि व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें