गुमशुदा महिला को थाना गोपेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

गोपेश्वर – गुमशुदा महिला को थाना गोपेश्वर पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, महिला के गुमशुदा होने पर परिजन काफी परेशान थे। जिसके सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना गोपेश्वर पुलिस टीम आभार व्यक्त किया।16/11/2023 को वादी द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर सूचना दी गयी की उनकी पत्नी घर से बिना बताए कही चली गयी है व काफी ढूँढखोज करने पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रकरण महिला संबंधी होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव (IPS)  द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए, गुमशुदगी दर्ज करने तथा महिला की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

महिला की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम के अल्प समय किये गये भरसक प्रयासों, कुशल सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज की सहायता एवं सर्विलांस सेल की टैक्निकल टीम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गुमशुदा उपरोक्त को आज दि0 30/11/2023 को निजमुला से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला के गुमशुदा होने पर परिजन काफी परेशान थे। जिसके सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना गोपेश्वर पुलिस टीम आभार व्यक्त किया।