पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

चमोली -पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  04.11.23 को थाना थराली में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ दिनांक 30/10/2023 की रात्रि को अभियुक्त रामबली चौहान द्वारा छेड़खानी की गयी व किसी को बताने पर मारने पीटने की धमकी दी गयी।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली में तत्काल मु0अ0सं0 40/23, धारा 354/354 डी/506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधि0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPC)  द्वारा घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग श्री अमित सैनी को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना थराली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर उसके घर एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, किन्तु अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए दि0 23.11.23 को अभियुक्त रामबली चौहान पुत्र स्व0 पलक धारी निवासी ग्राम मालपुर थाना लालगंज जिला बस्ती उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ़्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त-रामबली चौहान पुत्र स्व0 पलक धारी निवासी ग्राम मालपुर थाना लालगंज जिला बस्ती उत्तर प्रदेश।

पुलिस टीम-

1. म0उ0नि0 शिखा बिष्ट
2. अ0उ0नि0 भगवान सिंह
3. आरक्षी सुरेश कुमार