पुरानी पेंशन बहाली को लेकर श्रीनगर में निकली आक्रोष रैली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया कर्मचारियों को समर्थन

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर श्रीनगर में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने पेंशन समागम रैली निकाली गयी। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। इस अवसर पर रामलीला मैदान श्रीनगर से स्थानीय गोला पार्क तक पेंशन समागम रैली निकाली गयी। जिसमें विभिन्न जनपदों से पहुंचे केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को रामलीला मैदान श्रीनगर में पेंशन समागम रैली में पहुंचे ओपीएस के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड के तर्ज पर उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाली की जायें। कहा कि भाजपा सरकार ने ओपीएस को बंद कर कर्मचारियों के साथ कुठारघात किया है। कहा कि यदि जल्द से सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया इसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। रैली में कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि ओपीएस कर्मचारियों की बुढापे की लाठी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उससे भी छिन लिया है। कहा कि भाजपा सरकार को कर्मचारियों की मांग को मानते हुए जल्द पुरानी पेंशन बहाली कर देने चाहिए। इस मौके राष्ट्रीय महासचिव स्मित प्रयज्ञा, प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, प्रदेश महासचिव मुकेश रतुडी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव देवेंद्र फर्सवाण, सुरजीत रावत, बलराज गुंसाई, राजेन्द्र रावत, जय प्रकाश डिमरी, शांतनू शर्मा, मनोज नेगी, सोबन सिंह रावत, सुनील लखेडा, राकेश जोशी, किशोर सजवाण, प्रभाकर बाबुलकर, रेखा नेगी, महेश गिरी सहित आदि मौजूद थे।