भारतीय किसान संघ ग्राम समिति की पहली बैठक आयोजित की गई

रुद्रपुर- भारतीय किसान संघ उत्तराखंड उधम सिंह नगर जनपद की रुद्रपुर तहसील और विकासखंड के गांव किरतपुर में जितेंद्र  जिला मंत्री के आकस्मिक निधन के बाद ग्राम समिति की पहली बैठक आज 3 नवंबर को शाम 6:00 अवकाश प्राप्त अध्यापक मास्टर राजेंद्र सिंह की आवास पर आयोजित की गई,

संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा की उपस्थिति में इंद्रजीत सिंह सतीश चंद्र सिंह कौशल कुमार सिंह एडवोकेट सर्वेश कुमार सिंह और ग्राम समिति के अध्यक्ष राम नारायण सिंह आदि ने हर परिवार में भारतीय किसान संघ के सदस्य बनाने का निर्णय लिया ताकि गांव को भारतीय किसान संघ की दृष्टि में पूर्ण किया जाए अर्थात हर परिवार में किसान संघ के सदस्य बन गए तो किरतपुर गांव को पूर्ण ग्राम कहा जाएगा ,

इस अवसर पर संगठन की 4 मार्च 1979 की स्थापना से लेकर भारतीय किसान संघ के चारों उत्सव दिन में किसान दिवस भगवान बलराम जयंती जो इस वर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी 21 सितंबर 2023 को देसी हल पूजा करके मनाई थी गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी 20 नवंबर 2023 को देसी गाय का पूजन करके मनाई जाएगी, हर परिवार में देसी गाय पालने का आग्रह किया जाएगा और देसी गाय आधारित जैविक खेती करने का संकल्प दिल जाएगा ताकि समाज को शुद्ध भोजन मिल सके 26 जनवरी भारत माता पूजन अखंड भारत का नक्शा बनाकर धूप बत्ती जलाकर पुष्पों से पूजन किया जाता है ,और 4 मार्च 1979 स्थापना दिवस भगवान श्री बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पों से पूजन होता है और परम पूज्य दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके और पुष्प अर्पित करके स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है, अपनी संस्कृति पूर्वजों के परंपरा महान पुरुषों के प्रति श्रद्धा समर्पण और युवा पीढ़ी को संस्कार देने का कार्य भारतीय किसान संघ सहित संपूर्ण संघ परिवार तन मन धन से कर रहा है ताकि राष्ट्रीय परम वैभव पर पहुंचे भारत माता विश्व गुरु के आसन पर सुशोभित हो ,