प्रदेश अध्यक्ष जीतराम पौठीयाल ने सरकार से की दीपावली पर उपनल कार्मिकों को बोनस देने की मांग

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। राज्य में उपनल के माध्यम से कार्यरत सभी कार्मिकों के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतराम पाैठियाल ने दीपावली के पावन पर्व पर उपनल से कार्यरत कार्मिको के लिए सरकार, से बोनस की मांग की है। विगत कहीं वर्षों से उपनल के माध्यम से राज्य की विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों को आज तक कभी भी दीपावली पर बोनस नहीं मिला है। जबकि अन्य प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को भी मलिक दीपावली पर मिठाई के साथ बोनस देता है। लेकिन राज्य में उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को आज तक इस प्रकार कभी कोई तोहफा नहीं मिला है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से गुहार लगाई है कि आने वाली दीपावली पर सरकार के द्वारा एक बहुत बड़ा तोहफा के रूप में बोनस दिया जाए, जिससे कि कार्मिकों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ सके संगठन ने मांग की है कि यदि इस बार उपनल कर्मचारी को दीपावली पर बोनस मिलता है,तो यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि आज तक विगत कहीं वर्षों से उपनल कर्मचारियों को दीपावली आदि त्योहार पर कभी भी किसी प्रकार का तोहफा नहीं मिला है। जबकि उपनल कर्मचारी राज्य की प्रत्येक विभागों में अपनी निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। आज उपनल कर्मचारी राज्य के हर विभागों के साथ रीड की हड्डी की तरह साबित हो रहा है। उपनल कर्मचारी राज्य की प्रत्येक विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जीतराम पाैठियाल ने सरकार से मांग की है कि दीपावली के पावन पवित्र त्योहार पर सभी उपनल कर्मचारी को बोनस दिया जाए। यदि सरकार उपनल कर्मचारी को बोनस देती है तो यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।