भारतीय जनता पार्टी पौड़ी द्वारा जिला सोशल मीडिया कार्यशाली का आयोजन किया गया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी पौडी उत्तराखंड में ज़िला सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में जिला अध्यक्षा सुषमा रावत, विधायक राजकुमार पोरी, मुख्य वक्ता प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया कुलदीप रावत, ज़िला महामंत्री शशि रतूड़ी, कार्यक्रम संयोजक ज़िला सोशल मीडिया संयोजक दिगम्बर सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष क्रान्ति किशोर एवं ज़िला सोशल मीडिया समिति के संयोजक सह संयोजक सदस्य विधानसभा सोशल मीडिया समिति के संयोजक सह संयोजक 14 मंडलों की सोशल मीडिया समिति के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे। खिरसू मंडल मीडिया प्रभारी अनंत सिंह भंडारी भी उपस्थित रहे।कार्यशाला में सभी को सोशल मीडिया फेसबूक ट्वीटर इंस्टाग्राम व्हाट्सएप सरल ऐप नमो ऐप की जानकारी दी गई ताकि सोशल मीडिया संयोजक सह संयोजक सदस्य भारतीय जनता पार्टी नीति सरकार द्वारा कराये गए जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर सकें साथ ही डिजिटल माध्यम से भी जानकारी साझा की गई