विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने रविवार को बूथ संख्या 167 ग्राम भूडपुर में भाजपा शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल के निवास स्थान पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

विधायक ने कहा मन की बात कार्यक्रम हमें सदैव समाज सेवा मे तत्पर रहने की ऊर्जा प्रदान करता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से हमारी मातृभाषाओं का संवर्धन, खेल प्रतिभाओं, वैज्ञानिक नवाचारों, पर्यटन आदि को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बहुमूल्य विचार प्रकट किए हैं।
यह कार्यक्रम जन-जन को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र के उत्कर्ष की दिशा में उन्मुख करने का आज एक सशक्त माध्यम बना है।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष दुनीचंद राणा, ग्राम प्रधान पेलियों मनोज कश्यप आदि प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।