उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत को राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय समन्वयक नियुक्त

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड के तमाम बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह जिम्मेदारी दी गई है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय समन्वयक नियुक्त किया है उन्हें पार्टी ने राजस्थान चुनाव की जिम्मेदारी दी है।
कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ.हरक सिंह रावत के साथ हरियाणा के पूर्व मंत्री किरण चौधरी सांसद रंजीता रंजन रंजन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह दुल्लों को भी को भी राजस्थान चुनाव के लिए केंद्रीय समन्वयक बनाया गया है।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि यह नुक्तियां तत्काल प्रभावी हो गई है। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल के बाद डॉ. हरक सिंह रावत को राजस्थान चुनाव में कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।