चन्दयान पर सफल लेडिंग पर देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का संदेश सुनकर गदगद हुए छात्र।

मेडिकल कॉलेज में लाइव कास्ट के जरिए देखी चन्द्रयान-3 मिशन की साफ्ट लैडिंग 

देश की जयजयकारों से गूंजा मेडिकल कालेज परिसर

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैडिंग को देखने के लिए एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों, कर्मचारियों में काफी उत्सुकता दिखाई दी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चन्द्रशान-3 मिशन की लैडिंग का लाइव कास्ट कॉलेज परिसर के प्रेक्षागृह में देखा गया। चन्द्रयान की सफल लैडिंग पर मेडिकल कॉलेज परिवार ने देश के इसरो के वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों की वजह से अतरिक्ष जगत में भारत ने आज इतिहास रच कर पूरी दुनिया में नाम कमाया है। जबकि इस सफलता पर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों, कर्मचारियों ने भारत देश के जय जयकारों के साथ इसरो के वैज्ञानिको का अभिवादन किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने इसरो के वैज्ञानिको के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीका आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा आज देश नयी-नयी उपलब्धि हासिल कर रहा है। देश इस उपलब्धि से भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।