राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस राज्यपाल ने कुलपतियों से उनके विश्वविद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और अन्य प्रमुख विषयों की जानकारी ली।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध एवं नवाचार को बढ़ाने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के कौशल विकास और सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जाने चाहिए।

By admin

You missed