कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां कालिका मंदिर में माता की चौकी में किया प्रतिभाग, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून, 13 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज घट्टीखोला, गाजियावाला स्थित आदिशक्ति मां कालिका मंदिर के स्थापना दिवस के में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मां कालिका के दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां भगवती के तीसरे शक्ति स्वरूप सौम्यता एवं विनम्रता की प्रतीक मां चंद्रघंटा की उपासना के पावन पर्व की सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर के लिए 2.50 लाख देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूनम देवी रेग्मी, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, समुंदर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

By admin