कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रश्मि चौधरी ने जताया आभार

रुड़की।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल किए जाने के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताते हुए इस फैसले पर आभार प्रकट किया तथा कहा कि यह बड़ा खुशी का दिन है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की सदस्यता बहाल करना और उन्हें राहत देना एक मिसाल है।यह भारतीय संविधान का हिस्सा है जो उन्हें उचित न्याय मिला।उन्होंने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र की जीत है।आज पूरा देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।