सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीएम धामी ने किया दल को फ्लैग ऑफ

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, विकास कार्यों और नवाचारी पहल से रूबरू कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं का दल हरियाणा भ्रमण के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय, देहरादून से हरियाणा की सेवा यात्रा पर जा रहे युवा दल से संवाद किया और दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम केवल भ्रमण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं को देश की विविधता और विकास की अलग-अलग कार्यप्रणालियों को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। विभिन्न राज्यों में जाकर युवा वहां की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, सामाजिक व्यवस्था और विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकते हैं।

दूसरे राज्यों से सीखने के साथ उत्तराखंड की पहचान भी पहुंचाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को समझना युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हरियाणा भ्रमण के दौरान युवा वहां की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के साथ-साथ विकास के लिए अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों तथा नवाचारी पहलों का अध्ययन करें।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी है कि उत्तराखंड के युवा अपने प्रदेश की विशिष्ट पहचान को देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचाएं। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराएं, प्राकृतिक विरासत और यहां की विशिष्ट जीवनशैली देश की सांस्कृतिक विविधता को और समृद्ध करती हैं।

युवा क्रिएटर्स निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने युवा क्रिएटर्स का आह्वान किया कि वे यात्रा के अनुभवों को रचनात्मक माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि युवा भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृति और वहां अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने के साथ उत्तराखंड की विशेषताओं से भी वहां के लोगों को परिचित कराएं।

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म युवाओं के लिए संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। युवा क्रिएटर्स अपनी रचनात्मकता के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और विकास की संभावनाओं को देश के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।

अनुभवों को उत्तराखंड के विकास से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे कार्यों को समझने और उनसे सीख लेने का अवसर मिलता है। यात्रा से प्राप्त अनुभवों को वापस उत्तराखंड

By admin