भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष बने संजय कुमार फौजी

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल।  देहरादून में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 39 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रो० जयपाल सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जारी कर अकादमी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसी क्रम में पौड़ी जिले से संजय कुमार फौजी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के द्वारा संजय कुमार फौजी को 2021 में ड्रा अम्बेडकर फेलोशिप नैशनल अवार्ड तथा 2022 में भगवान बुद्ध फेलोशिप नैशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए हे०न०ग०केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर द्वारा उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया गया वर्तमान समय में वे महानगर कांग्रेस सेवादल श्रीनगर के अध्यक्ष, खेल कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभाएंगे इनके द्वारा सर्व समाज के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं विशेषकर खेल क्षेत्र में बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरणादाई कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक चन्द्र सिंह,महासचिव चन्द्र सिंह सैन तथा विभिन्न जिलों से आए हुए अकादमी के सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।