विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भाऊवाला बूथ संख्या 84 में ग्राम प्रधान रमा थापा के आवास पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत भाऊवाला बूथ संख्या 84 में ग्राम प्रधान रमा थापा के आवास पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन से सदैव ही समाज के लिए काम करने की ऊर्जा का संचार होता है। प्रधानमंत्री जी ने आज मन की बात में चमोली जनपद में देश के प्रथम गांव माणा का वहां के भोजपत्र से निर्मित कला कृतियों के सन्दर्भ में भी उल्लेख किया। जिसके लिए विधायक ने प्रधानमन्त्री जी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान रमा थापा, विनोद थापा, यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान बडोवाला सुमित वर्मा, लीला देवी, कौशल्या नेगी, राजेंद्र, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।