विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम चौकी धौलास में सार्वजनिक मिनी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर बस का शुभारंभ किया

सहसपुर-विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम चौकी धौलास में सार्वजनिक मिनी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर बस का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामवासियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और विधायक का धन्यवाद किया।

पूर्व में मिनी बस सेवा का संचालन घंटा घर से जंतनवाला तक के लिए होता था। जिस कारण से ग्राम चौकी, धौलास, हरियावाला आदि व आसपास के अन्य ग्रामवासी उक्त बस सेवा का लाभ नही ले पाते थे। जनता को अपने दुपहिया वाहन या पैदल मार्ग तय करके ही दूर स्थानों तक आवागमन करना पड़ता था। अधिकांश क्षेत्र वन विभाग से सटा होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन के दौरान जंगली जानवरों का भी खतरा रहता था। उक्त समस्या क्षेत्रवासियों के द्वारा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के समक्ष रखी गई जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक ने तत्काल उत्तराखंड परिवहन विभाग के संभागीय अधिकारी को उक्त मिनी बस सेवा संचालन को जंतनवाला से आगे बढ़ाते हुए चौकी धौलास तक करने हेतु निर्देश दिए थे।

इसी के फलस्वरूप ग्राम चौकी में मिनी बस सेवा का संचालन शुरू हो चुका है। उक्त बस सेवा अब घंटा घर से गढ़ी कैंट, सप्लाई, जंतनवाला होते हुए चौकी धौलास तक आवागमन करेगी। जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान कहा की क्षेत्र की समस्या के निवारण के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं। आवागमन सम्बन्धित समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु ही क्षेत्रवासियों की मांग पर उक्त बस सेवा का संचालन शुरू किया गया हैं।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अशोक नेगी, पूर्व प्रधान यशवंत सिंह चौहान, ग्राम प्रधान चौकी सविता, ग्राम प्रधान हरियावाला रजनी देवी, वीर सिंह पुंडीर, उप प्रधान गंभीर खरोला, विवेक, मनजीत, सूरज नेगी, लखन सिंह , रघुनाथ , मनोज धीमान , अनिल कुमार, अभिषेक ,रोहित आदि एवं अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें।