पौड़ी पुलिस की फरार वारण्टियों के विरुद्ध धर पकड़ की कार्यवाही लगातार जारी पौड़ी पुलिस ने किया 02 वारण्टियों को गिरफ्तार।

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में वर्षों से फरार वारण्टियों को ढूंढ-ढूंढ कर किया जा रहा गिरफ्तार।
न्यायालय में चल रहे किसी मामले में अभियुक्त पक्ष अथवा मामले से सम्बन्धित व्यक्ति न्यायालय में पेशी के दौरान पेश नही होता है, तो न्यायालय सम्बन्धित के विरुद्ध पेश होने हेतु गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) जारी करते है, जिसमें पुलिस सम्बन्धित व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करती है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है।
जिसके क्रम में जनपद की कोटद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल ने महिला अभियुक्ता अनीता देवी रावत को रुड़की जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया साथ ही श्रीनगर पुलिस द्वारा न्यायालय मे जारी वांछित 2021 से फरार चल रहे वारंटी भारत भंडारी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के नाम व पता
1. अनीता देवी रावत ,पत्नि चन्द्रपाल सिंह रावत, निवासी- सिम्बलचौड़, नियर सरकारी हाई स्कूल, गणेशा कालोनी, पो0ओ0- पदमपुर सुखरौ, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. भारत भंडारी (उम्र 52 वर्ष) पुत्र मातबर सिंह भंडारी, निवासी – वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग श्रीनगर, पौडी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग (क्रमश)
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला- कोतवाली श्रीनगर।
2. महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा- कोतवाली कोटद्वार।
3. मुख्य आरक्षी 01 ना0पु0 हेमन्त कुमार- कोतवाली कोटद्वार।
4. मुख्य आरक्षी 229 ना0पु0 संजय कुमार- कोतवाली श्रीनगर।
5. मुख्य आरक्षी सतेन्द्र यादव – कोतवाली कोटद्वार।
6. महिला आरक्षी 488 ना0पु0 कोमल – कोतवाली कोटद्वार।