उत्तराखंड: चोपता मण्डल मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 10 यात्री घायल,1 घायल को हायर सेन्टर रेफर किया गयाउत्तराखंड: चोपता मण्डल मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 10 यात्री घायल,1 घायल को हायर सेन्टर रेफर किया गया

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद शाह व प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला मय आपदा उपकरणों तथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे

घायलों को वाहन से निकालकर 108 व प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। जिसमें से 01 घायल को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

चमोली-थाना गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई की चोपता मण्डल मार्ग पर चोपता से मण्डल की ओर आ रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली  प्रमोद शाह व प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला मय आपदा उपकरणों तथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तो जड़ी बूटी शोध संस्थान मण्डल के समीप एक वाहन संख्या UK-08TA-6273 (टेंपो ट्रैवलर) सड़क से लगभग लगभग 40 से 50 मीटर नीचे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन मे कुल 10 यात्री सावर थे। घायलों को वाहन से निकालकर 108 व प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। जिसमें से 01 घायल को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

घायलों का नाम पता-

1. नमन पुत्र श्री संजय रस्तोगी नि0 बदायूँ कोतवाली बदायूँ उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष।
2. डा0 अनुग्य रस्तोगी पुत्री संजय रस्तोगी नि0 उपरोक्त उम्र 29 वर्ष।
3. अन्यन रस्तोगी पुत्री महेश रस्तोगी नि0 उपरोकत उम्र 17 वर्ष।
4. मौलिक रस्तोगी पुत्री शैलेश रस्तोगी नि0 उपरोक्त उम्र16 वर्ष।
5. ध्रुव रस्तोगी पुत्र विक्रान्त रस्तोगी निवासी मवाना थाना मवाना मेरठ उ0प्र0 उम्र 17 वर्ष।
6. मिस्टी रस्तोगी पुत्री विक्रान्त रस्तोगी नि0 उपरोक्त उम्र 18 वर्ष।
7. अभिषेक रस्तोगी पुत्र विजय कुमार नि0 धूमना कोतवाली धूमना फरूखाबाद उ0प्र0।
8. शैली रस्तोगी पुत्री नीरज रस्तोगी नि0 उपरोक्त उम्र 24 वर्ष।
9. मानसी रस्तोगी पुत्री नीरज रस्तोगी नि0 उपरोक्त उम्र 26 वर्ष।
10. चालक- आलोक सिंह पुत्र बाबू राम नि0 हरिपुर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष।

नाम पता रेफर-

1.प्रखर रस्तोगी पुत्र विजय कुमार नि0 उपरोक्त उम्र 26 वर्ष।