चमोली -मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी चमोली ने कानून-व्यवस्था से लेकर आगामी विधानसभा बजट सत्र और चारधाम यात्रा की तैयारियों की गहन समीक्षा, सत्यापन व चेकिंग अभियान में लापरवाही पर सख्त चेतावनी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत व उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला बने “पुलिस मैन ऑफ द मंथ”
आज दिनांक 26.02.2026 को पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी पर्वों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट एवं कठोर दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। विगत सम्मेलन में रखी गयी समस्याओं तथा दिशा-निर्देश की अध्यावधिक स्थिति की समीक्षा की गयी
पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित ऑपरेशन ‘क्रैक डाउन’ की कड़ी समीक्षा करते हुए पुलिस स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान केवल कागजी औपचारिकता न रह जाए। सत्यापन प्रपत्रों की मौके पर जांच एवं क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए। लापरवाही अथवा फॉर्मेल्टी पूर्ण करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जनपद में संचालित सांयकालीन चेकिंग अभियानों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित रिकवरी न होने पर असंतोष व्यक्त किया गया।उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए और वास्तविक परिणाम सामने आएं।
गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु संचालित ‘ऑपरेशन स्माइल’ की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक गुमशुदा को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
प्रचलित रमजान एवं आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को लेकर सभी थानाध्यक्षों को पूर्व से ही पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी के निर्देश जारी किए गए।
भराड़ीसैण में प्रस्तावित आगामी बजट सत्र के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कर लें।
विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत पुलिस बैरकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरुष शौचालय, स्नानागार एवं भोजनालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था हेतु बैरिकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर स्थापित करने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती हेतु प्वाइंट्स चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
आगामी चारधाम यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। निर्देशित किया गया कि—यात्रा रूट में पड़ने वाली पुलिस चौकियों, चेक पोस्ट एवं बैरियर्स जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं, उनकी समय से मरम्मत सुनिश्चित की जाए।नए पार्किंग स्थलों का चयन किया जाए।यात्रा मार्ग पर अनावश्यक मलबा/अवरोध हटाने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय किया जाए।
लंबित एवं पार्ट-लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर स्पष्ट किया गया कि विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण हो।
आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत सभी इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए। वन विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता अनुसार फायर टेंडर की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व0उ0नि0 संजय नेगी, अ0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, अ0उ0नि0 भूपेन्द्र प्रसाद, हे0कां0 किरणपाल, हेकां0 दान सिंह, हे0कां0 हनुमंत, कां0 दिलबर सिंह, कां0 रविकांत, कां0 सलमान, कां0 नरेश, म0कां0 आरती नैनवाल, लीडिंग फायरमैन मदन सिंह, फा0 सर्विस चालक रणजीत, फायरमैन संतोष कण्डेरी, फायरमैन योगेश सिंह, फायरमैन पंकज डोभाल, फायरमैन विपिन सिंह, हो0गा0 गुड्डू लाल,पीआरडी सरिता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, सहित समस्त थाना प्रभारी एवं अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
