विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा सुद्धोवाला मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विशिष्ठ व्यक्तियों से मिल कर मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 1 जून से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके निमित्त क्षेत्र में निवासरत विशिष्ठ व्यक्तियों / परिवारों से भी संपर्क किया जाना है।
इसी क्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा सुद्धोवाला मंडल क्षेत्र के अंतर्गत विशिष्ठ व्यक्तियों से मिल कर मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्र के विकास से संबंधित एवं अन्य मुद्दों पर विशिष्ठ व्यक्तियों की राय व सुझाव भी लिए।

विधायक ने इस दौरान ग्राम डूंगा में मेजर जनरल लाल देवेंद्र सिंह सेवानिवृत, ग्राम राजावाला में शहीद संदीप थापा के पिता भगवान सिंह थापा से व एसबीआई के सेवानिवृत मैनेजर राजेंद्र प्रसाद से और सेलाकुई में कर्नल पवन कुमार थापा से मुलाकात की।

इस अवसर पर भाजपा सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, महामंत्री संदीप धनई, जिला किसान मोर्चा महामंत्री सुखदेव फरस्वान, मीडिया प्रभारी बलबहादुर थापा, गजेंद्र थापा, भगत सिंह राठौर, हरीश चौहान, आदि पदाधिकारी गण भी साथ रहें