2024-25 में पिटकुल का लाइन लाॅस 1.2 प्रतिसत,पारेषण क्षेत्र मे बैहतर प्रदर्शन
चन्द्र प्रकाश बड़ाकोटी
देहरादून। कुशल नेतृत्व के हाथो सस्थान कि कमान हो तों संस्थान नित नए आयाम छू ही लेता है। उत्तराखंड मे पिटकुल, लगातार तीन सालो से कुशल कार्मिको,ऊर्जावान सीएम के दिशा निर्देश,चीफ सेकेट्री, ऊर्जा सेकेट्री का मार्गदर्शन एमड़ी पिटकुल कि बेहतर करने कि ललक का ही नतीजा है कि पिटकुल को पावर लाइन ट्राँस टैक इन्डियाएवार्ड-2025 से नावाजा गया।
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ‘‘पाॅवर लाइन मैगजीन’’ द्वारा उत्तर क्षेत्र में अन्य कम्पनियों के मुकाबले पिटकुल द्वारा पारेषण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के दृष्टिगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में न्यूनतम लाइन लाॅस रखने एवं पारेषण में तकनीकी नवाचारों के समावेश के लिए पिटकुल को यशोभूमि इन्डिया इन्टरनैशनल कन्वेक्शन एवं एक्सपो सेन्टर, द्वारका, नई दिल्ली में ‘‘पाॅवर लाइन ट्राँस टैक इन्डिया एवार्ड-2025’’ प्रदान किया गया। उक्त पुरस्कार पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं निदेशक (परिचालन) जी0एस0 बुदियाल द्वारा ग्रहण किया गया।
पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने बताया कि इसका श्रेय प्रदेश के ऊर्जावान, युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व, प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन तथा कार्मिकों की मेहनत को अर्पित करते हुए पिटकुल के मूल मंत्र ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक’’ को पुनः दोहराया। पिटकुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में पारेषण क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया तथा ट्राँसमिशन उपलब्धता को 99.72 प्रतिशत तक पहुंचाया एवं ट्राँसमिशन हानि को 1.02 प्रतिशत तक सीमित रखने में सफलता हासिल की।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिको को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये आह्वाहन किया गया कि सभी कार्मिक टीम वर्क को चरितार्थ करते हुये पहले से और अधिक मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये गतिमान परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने में सहयोग करें, जिससे पिटकुल को देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में भी अग्रणी पारेषण कम्पनी बनाया जा सके।
पुरस्कार प्राप्त होने से पिटकुल के कार्मिकों मंे हर्ष की लहर है। उक्त पुरस्कार ग्रहण समारोह में प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी जी, निदेशक परिचालन, पिटकुल, श्री जी0एस0 बुदियाल जी के साथ मुख्य अभियन्ता श्री अनुपम सिंह, श्री पंकज कुमार, कम्पनी सचिव श्री अरूण सबरवाल, अधीक्षण अभियन्ता श्री ललित कुमार, श्री अविनाश अवस्थी उपस्थित रहे।
