Share this Post

देहरादून,सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज ढालीपुर देहरादून में “राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग एक हजार छात्र/छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, निदेशक, राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान ने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के लिए हमें अपने देश की संस्कृति और मूल्यों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि “जय हिंद” का उद्घोष हमारे राष्ट्रप्रेम और एकता का प्रतीक है।

डॉ. सैनी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राष्ट्रप्रथम सदैव प्रथम, जय हिंद, वंदे मातरम जैसे विचारों से अवगत कराते हुए इस संबंध में उनका शपथ दिलवाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम के विचार को जीवन में अपनाने और गुड मॉर्निंग, गुड इवनिंग जैसे अभिवादनों को त्याग कर जय हिंद का अभिवादन जीवन में प्रयोग करने का संकल्प दिलवाया।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजय परमार ने डॉ. सैनी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया, जबकि विद्यालय के आचार्य और समाजसेवी सुदेश चौधरी ने डॉ. रविंद्र कुमार सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों ही आचार्यों ने डॉ. सैनी के अभियान की प्रशंसा करते हुए इस अभियान को राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।

By admin