सेलाकुई-गुरुवार को रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई स्थित शहीद सतेंद्र चौहान स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि – “रामपुर तिराहा गोलीकांड हमें हमेशा यह स्मरण कराता है कि राज्य निर्माण हेतु हमारे आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश का हर नागरिक इस पीड़ा को आज भी महसूस करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, विकसित और समृद्ध उत्तराखण्ड बनाने के लिए हम सतत प्रयास करते रहेंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
