सहसपुर विधानसभा के वार्ड 93 बड़ोवाला में “जीएसटी बचत उत्सव” के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया।
विधायक पुंडीर ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घटाई गई जीएसटी दरों से व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उपभोक्ताओं पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ आम जनता के जीवन को भी सरल बनाएगी।
स्थानीय व्यापारियों ने इस सुधार का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर से कहा कि “जीएसटी बचत उत्सव ने व्यापार जगत और उपभोक्ता दोनों के जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार किया है।”
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी स्वराज विद्वान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमवीर राघव, विधायक प्रतिनिधि बिजेंद्र उनियाल, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, अनिल नौटियाल, दर्शन रावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
