उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल कैंपस ने पाइन क्रेस्ट स्कूल, ज्वालापुर में लगाया विशाल स्वास्थ्य शिविर
हरिद्वार, 26 अगस्त 2025 – उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, गुरुकुल कैंपस हरिद्वार द्वारा आज पाइन क्रेस्ट स्कूल, ज्वालापुर में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण एवं योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में विश्वविद्यालय के शल्य तंत्र, शलाक्य तंत्र, कायचिकित्सा, स्वस्थवृत एवं योग, बालरोग एवं स्त्रीरोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ प्रदान कीं।
योग एवं स्वस्थवृत विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक श्री रोहित वर्मा ने छात्र-छात्राओं को नियमित योगाभ्यास, स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या तथा संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 210 छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषधि वितरण का लाभ उठाया।
शिविर में विशेष रूप से
- डॉ. देवेश शुक्ला (शल्य तंत्र विभाग),
- डॉ. सौरभ सिंह यादव (स्वस्थवृत एवं योग विभाग)
ने अपनी सेवाएँ दीं। इसके साथ ही डॉ. ललित तिवारी, डॉ. वर्णिका घिल्डियाल, डॉ. पुष्पा पटेल, डॉ. जतिन, डॉ. आरती एवं डॉ. अक्षय बिरला ने भी सक्रिय सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय गुरुकुल कैंपस के परिसर निदेशक डॉ. गिरिराज गर्ग एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री राहुल तिवारी का विशेष सहयोग रहा।
