विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 92 के अंतर्गत बूथ संख्या 173 श्यामपुर में वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का 44वाँ स्थापना दिवस मनाया!

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 92 के अंतर्गत बूथ संख्या 173 श्यामपुर में वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का 44वाँ स्थापना दिवस मनाया!

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने भारत माता , श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर की।

विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के ध्वज को फहराया एवं तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुना।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी। विधायक ने मौजूद वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया।

विधायक ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है।
उन्होंने कहा की भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी, जिसे करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से सींच कर आज एक विशाल वट वृक्ष बना दिया है।

विधायक ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश की नीतियो व कार्यक्रमों को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरण भी किया गया

इस अवसर पर पार्षद गोविंद गुसाईं, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन एच.पी पुरोहित, दिनेश ध्यानी, एच.डी ढौंढियाल, मंडल महामंत्री धर्मपाल बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी, महामंत्री रोशनी गुसाईं , कोषाध्यक्ष राखी रावत, विजय कुमार,पद्मा देवी, बलवंत सिंह रावत, महेंद्र भारद्वाज,, शकुंतला जोशी, आदि एवं अन्य समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।