थाना गोपेश्वर पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार

चमोली – थाना गोपेश्वर पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल  के आदेशानुसार वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनांक- 03.04.2023 को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर द्वारा जारी किए गए गैर जमानती वारंट मु0अ0सं0-05/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी सुनील कुमार पुत्र स्व0 श्री महावीर निवासी, ग्राम-बहमनपुर, तहसील व थाना निघासन, जिला-लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट
2. हे0का0 गिरीश सती