Share this Post

रुड़की।दंत चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता और मानकीकरण पर भारतीय मानक ब्यूरो का सशक्त संवाद भारतीय मानक ब्यूरो,देहरादून शाखा द्वारा एक होटल “मानक मंथन एवं उद्योग संवेदनशीलता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सा उपकरणों से संबंधित अधिसूचित भारतीय मानकों-IS 19051:2025,IS 18951:2025 एवं IS 18101:2023 — तथा गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (qcos) की जानकारी उद्योग को प्रदान करना था।मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने भारतीय मानक ब्यूरो के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता और सुरक्षा एक सशक्त राष्ट्र की नींव हैं।उन्होंने सभी उद्यमियों से भारतीय मानक ब्यूरो मानकों को अपनाने एवं “मेक इन इंडिया” अभियान को मजबूती देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शोभराम प्रजापति, राज्यमंत्री (माटी कला बोर्ड,उत्तराखंड) एवं भरत भूषण, अध्यक्ष (रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज़) ने भी सहभागिता की और एमएसएमईएस को भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।देहरादून के भारतीय मानक ब्यूरो निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने सभी अतिथियों के स्वागत संबोधन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि दंत चिकित्सा उपकरणों में मानकों का अनुपालन रोगी-सुरक्षा,जैव-संगतता और वैश्विक गुणवत्ता सुनिश्चित करता है,इसके अतिरिक उन्होंने जीवन रक्षक उपकरण,उन्नत निदान उपकरण,सहायक प्रौद्योगिकी के बारे में भी चर्चा की और सरल,डिजिटल तथा उद्योग-अनुकूल प्रमाणन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में रुड़की सहित भगवानपुर बहादराबाद,सिडकुल और हरिद्वार में कार्यरत उद्यमी केतन भारद्वाज,अजय गर्ग,राकेश मित्तल,सुनील पांडे,आत्मा सिंह,शिवम गोयल, राजकुमार शर्मा,ऐक्यू अंसारी,राहुल प्रजापति,अशोक शुक्ला सहित में अस्सी से अधिक दंत उपकरण निर्माता,उद्यमी, आपूर्तिकर्ता एवं शैक्षणिक/सरकारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रतिभागियों ने भारतीय मानक ब्यूरो विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद कर तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

By admin

You missed