अखिलेश चन्द्र चमोला हुए अन्तर्राष्ट्रीय कविता दिवस पर महादेवी बर्मा सम्मान 2023 से सम्मानित

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल :- राजकीय इन्टर काॅलेज सुमाडी विकास खण्ड खिर्सू ,जनपद पौड़ी गढ़वाल में हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान महादेवी वर्मा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए। चमोला को यह सम्मान भारत की प्रतिष्ठित पंजीकृत संस्था गुरू फाउन्डेशन रोहतक ने विश्व कविता दिवस के पुनीत सुअवसर पर प्रदान किया।अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 32 लोगों के साथ चयनित सूची में उत्तराखंड से अखिलेश चन्द्र चमोला को इस सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। संस्थान के अध्यक्ष अनिल सिंंह और महासचिव अमित कुमार ने आयोजित कार्यक्रम में चमोला को सम्मानित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के साथ ही प्रेरणा दायिनी साहित्य का सृजन करना महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है।वर्तमान परिदृश्य में सत्साहित्य की नितान्त आवश्यकता है।बच्चों में महापुरुषों के गुणों को निरूपित करने के लिए सृजनात्मक कार्य करने के साथ ही ग्रामीण आन्चलिक में अध्ययन रत छात्र छात्राओं को शिक्षा से जोड़कर अपने निजी खर्चे में सम्मानित करना अपने आप में विशिष्टता को दर्शाता है।इन उपलब्धियों के आधार पर ही चमोला का चयनअन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महादेवी वर्मा सम्मान के लिए किया गया है। चमोला ने इस उपलब्धि पर संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार मिलने पर ऊर्जा का संचार पैदा होता है।कार्य करने की नयी प्रेरणा मिलती है।अहसास होता है कि कहीं न कहीं हमारे कार्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है। बताते चलें कि चमोला 500 से भी अधिक राष्ट्रीय सम्मानोपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं। अभी हाल ही में विश्व हिन्दी रचनाकार मन्च ने ने उत्तराखण्ड से चमोला को संयोजक मण्डल में नामित किया है।बिक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ गांधीनगर ने अपने विद्वत अकादमिक परिषद में उत्तराखंड से इन्हें बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है।