शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी

देहारादून ,शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं। वर्तमान संयुक्त निदेशक  आशीष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री एल. पी. भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2023 से प्रभावित होंगी।