मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित से मौन पालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौन पालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए। गौरतलब है इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।