देवप्रयाग के विधायक  विनोद कण्डारी द्वारा मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का कार्य सराहनीय:मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

देहारादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में भारत दर्शन पर जा रहे विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से भेंट करते हुए कहा कि देवप्रयाग के विधायक  विनोद कण्डारी द्वारा मेधावी बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण में नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी साथ ही ये छात्र भविष्य दर्शन भी करेंगे। राज्य के अन्य मेधावी छात्रों को भी इस तरह से भारत भ्रमण पर ले जाने के लिए भविष्य में राज्य सरकार की ओर से कार्ययोजना बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी कार्य को पूर्ण मनोयोग एवं दृढ़ निश्चय से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। मनुष्य अनंत ऊर्जा का भंडार है, ऊर्जा का संचार सकारात्मक दृष्टि से हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री विनोद कण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी श्रीमती सोना सजवाण उपस्थित रहे।