विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया

देहरादून, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गणेशपुर के अवतार मार्ग – 2 में मानवर सिंह के घर से गजपाल सिंह बडोला के घर की ओर जाने वाले लगभग 200 मीटर मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की धर्मपत्नी बबिता पुंडीर भी उनके साथ रही।
उक्त मार्ग का निर्माण एमडीडीए द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से लगभग 11.71 लाख ₹ की धनराशि से पूर्ण किया जायेगा।
मार्ग निर्माण के शुभारंभ करने पहुंचे विधायक का इस दौरान अवतार मार्ग के वासियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक को पुष्प माला पहनाकर उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
विधायक ने इस दौरान कहा की वह विधानसभा सहसपुर के निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिन जिन क्षेत्रों में मार्ग निर्माण व अन्य किसी निर्माण कार्य हेतु घोषणा की थी या फिर चाहे कोई नया निर्माण कार्य हो, वे उन सभी को पूर्ण करने के लिए लगातार अग्रसर हैं।

इस दौरान सतपाल बुटोला, भाग सिंह बर्थवाल, जितेंद्र नेगी, हिम्मत रावत, रणवीर सिंह नेगी आदि जनप्रतिनिधि एवं अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।