थाना थराली पुलिस द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी

चमोली,थाना थराली पुलिस द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा आदि की दी गई जानकारी।

पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल  के आदेशानुसार जनपद स्तर पर प्रचलित जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 12/11/2022 को प्रभारी निरीक्षक थराली श्री बृजमोहन राणा द्वारा राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राईम/ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून व उनके अधिकारों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्प लाईन न0 1090, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु टोल फ्री नम्बर-1930 व हेल्पलाइन न0- 112 तथा गौरा शक्ति एप, आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी अनजान व्यत्ति द्वारा दिये गये प्रलोभन, लालच में न आयें सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

#UttarakhandPolice #garhwalrange #chamolipolice