भारतीय किसान संघ ने देसी गाय का पूजन किया

हरिद्वार भारतीय किसान संघ में हरिद्वार जनपद खींवसर तहसील के गांव अकोड़ा खुर्द तथा ओसपुर दोनों गांव में देसी गाय का विधि विधान से हल्दी चावल रोली का तिलक लगाकर गुलों पर जल अर्पित करके रोटी गोल आटे की लोई चावल खिला कर पूजन किया गया, तथा दिल्ली में रामलीला मैदान में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया, साथ ही महिलाओं ,बच्चों ,माताओं, बहनों ने बड़ी संख्या में देसी गाय के पूजन में भाग लिया ,इस मौके पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री सुकर्मपाल सिंह राणा ने सभी किसानों से हर परिवार में देशी गाय पालने का संकल्प दिलाया , इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आजाद सिंह खंडे ,उपाध्यक्ष घसीटू सिंह ,श्रीमती नेमवती देवी ,श्रीमती खुशी देवी, अवंती देवी कुमारी ,आशिका कुमारी ,परी कुमार ,निधि, गिरवर सिंह ,इंद्र सिंह ,भगवा सिंह ,शीशपाल सिंह ,सेठ पाल सिंह ,जसवीर सिंह ,ओमपाल सिंह ,बादल चौधरी, गौरव सिंह ,रजनीश सनातन, रमेश ,नितिन ,अभिषेक, चरण सिंह, अनुज कंवर सिंह ,बंटी ,रणबीर सहित अनेक महिला पुरुष माताओं बहनों ने देसी गाय के पूजन में भाग लिया