पर्वतारोहियों के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

पर्वतारोहियों के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखण्ड के द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन के कारण प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वेदना के इस क्षण में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजन के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से हिमस्खलन में फंसे हुए पर्वतारोहियों की कुशलता के लिए कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।