पौड़ी और उत्तरकाशी हादसे पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया शोक

पौड़ी और उत्तरकाशी हादसे पर भाजपा अध्यक्ष ने जताया शोक

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पौड़ी बस हादसे और उत्तरकाशी मे हुए हिमस्खलन की घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी दोनों ही जगह घटना स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इन दुखद घटनाओ मे सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है। सीएम ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की तत्काल घोषणा कर राहत और बचाव पर अधिक फोकस किया है। सरकार पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रही है।

मनवीर सिंह चौहान