जनता की मांग को पूर्ण करते हुए  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत झाझरा के मजरा बंशीवाला में अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन कर शिलान्यास किया।

देहरादून,जनता की मांग को पूर्ण करते हुए  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत झाझरा के मजरा बंशीवाला में अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन कर शिलान्यास किया।
पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य लगभग ₹ 33.21 लाख की लागत से एमडीडीए के माध्यम से किया जायेगा।

विधायक ने इस दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा की वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा की चुनाव से पूर्व क्षेत्रवासियों ने उक्त पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग रखी थी जिसे हमने एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृति प्रदान करवाई। और आज विधिवत पूजार्चन कर कार्य शुभारंभ भी किया जा चुका है। आने वाले कुछ दिनो में स्वच्छ और सुंदरता से भरपूर अंबेडकर पार्क जनता को समर्पित भी कर दिया जायेगा।

इस शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान पिंकी देवी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी, जिला मंत्री मीता सिंह जी, अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवान, रीता केसी, संजय कुमार, ग्राम प्रधान सुद्धोवाला मुनेश देवीआदि जनप्रतिनिधि एवं सभी क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें।