मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के CSISAC में अनुमन्य अनुदान को 20% से बढ़ाकर 40% किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियां होने के फलस्वरूप सहकारी समितियों को व्यवसायिक इकाई के रूप में स्थापित किया जाना अत्यन्त चुनौतिपूर्ण है तथा इसके लिए अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होगी।