मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने रक्षा मंत्री से राज्य के विकास सम्बन्धी विषयों सहित #agnipathyojna के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में 20 जून 2022 को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा अग्निपथ योजना को देश की सुरक्षा एवं युवाओं के लिए अनुकूल बताया गया। साथ ही सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा अग्निपथ योजना के संबंध में अपने-अपने सुझाव/विचार भी व्यक्त किये गए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य में सीमित संसाधन देखते हुए भारत सरकार से अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।