मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मैक्स हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कैबिनेट मंत्री श्री चन्दन रामदास का हालचाल जाना

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मैक्स हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कैबिनेट मंत्री श्री चन्दन रामदास का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। चिकित्सकों के परामर्श से कैबिनेट मंत्री श्री चन्दन रामदास को मेदांता अस्पताल में भर्ती किये जाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक श्री कैलाश गहतोड़ी भी उपस्थित रहे।