धामी सरकार की पहली कैबिनेट के मौके पर भाजपा संगठन ने सरकार को दृष्टि पत्र सौंपा

देहारादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट के मौके पर भाजपा संगठन ने सरकार को दृष्टि पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीति और दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट राज्य को तरक्की की दिशा में ले जाते हुए अधिक ऊर्जा से काम करेगी।
इस दौरान संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार , प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट व सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।