विधायक ने वार्ड में 30 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ एवं नाली का किया भूमिपूजन

विधायक ने वार्ड में 30 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड़ एवं नाली का किया भूमिपूजन
भिण्ड। वार्ड क्रं.36 कुशवाह कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण को लेकर काफी समय से लोग परेशान थे। जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। शनिवार को लगभग 30 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली का भूमि पूजन विधायक संजीव सिंह संजू ने किया। बतादें कि वर्षों से उस गली में जलभराव की स्थिति बनी रहती थी जिसका भूमिपूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करा दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कुशवाह कॉलोनी स्थित भिण्ड के जननायक स्व. श्री रघुवीर सिंह कुशवाह जी के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, विधायक ने स्व.रघुवीर सिंह जी के समाधि स्थल पर शीघ्र भव्य समाधि स्मारक बनाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक संजीव सिंह ने कहा कुछ समय बाद कुरथरा रोड़ की एक अलग ही तस्वीर नजर आयेगी। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी सीसी रोड और नाली निर्माण सहित विकास कार्य चल रहे है। जिन-जिन वार्डों में सीसी रोड और नालियां नहीं है। उन्हें भी शीघ्र बनाया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में भानू पार्षद, अवधेश सिंह कुशवाह, रणबहादुर सिंह भदौरिया, पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह, शिवकुमार सिंह कुशवाह, शुगरसिंह भदौरिया, नाथूराम त्रिपाठी, किशोर सिंह कुशवाह, जर्नाधन सिंह, मयंक सिंह, कुक्कू राठौड, रामवीर सिंह राजावत, गोपाल सिंह, अजीतसिंह राजावत, वरूण सिंह राजावत, जण्डेल सिंह भदौरिया सहित वार्ड के कई नागरिकगण मौजूद थे।