नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैाहान को सम्पूर्ण मतगणना परिसर व  संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा वर्मा को महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर के बाहर थानो रोड़ एवं गेट नम्बर-1, 2 व 3 हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त

देहरादून , जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना तिथि 10 मार्च 2022 को मतगणना परिसर के बाहर एवं अन्दर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान को सम्पूर्ण मतगणना परिसर हेतु तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा वर्मा को महाराणा प्रताप स्पोर्टस काॅलेज रायपुर के बाहर थानो रोड़ एवं गेट नम्बर-1, 2 व 3 हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए निर्देशित किया कि वह पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदायी होंगे।