सहकारिता मंत्री डाॅ भदौरिया 4 मार्च से 6 मार्च तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे

सहकारिता मंत्री डाॅ भदौरिया 4 मार्च से 6 मार्च तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे
भिण्ड 01 मार्च 2022/ सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डाॅ अरविन्द सिंह भदौरिया जिले में 4 मार्च, 5 मार्च एवं 6 मार्च 2022 को तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डाॅ अरविन्द सिंह भदौरिया 3 मार्च 2022 को अपरान्ह 3 बजे कार द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे भिण्ड आऐंगे एवं रात्रि विश्राम भिण्ड में ही करेंगे।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डाॅ अरविन्द सिंह भदौरिया 04 मार्च 2022 को प्रातः11 बजे ग्राम गोपालपुरा में, दोपहर 12.30 बजे ग्राम महापुर में, दोपहर 1.30 बजे ग्राम ऐतहार में, दोपहर 2.30 बजे ग्राम बिछौली में, अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम मसूरी में विकास कार्यो का भूमिपूजन/ लोकार्पण व जनसंपर्क करेंगे एवं ग्राम मसूरी में डाॅ परिहार के बगीचे में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसीप्रकार सहकारिता मंत्री डाॅ भदौरिया 05 मार्च 2022 को प्रातः11 बजे ग्राम विण्डवा में, दोपहर 12.30 बजे ग्राम खिपौना में विकास कार्यो का भूमिपूजन/ लोकार्पण व जनसंपर्क करेंगे दोपहर 1.30 बजे ग्राम हुलापुरा में जनसंपर्क एवं स्व. श्री रामदास शखवार के निवास पर उनके परिजनों से भेंट, दोपहर 2 बजे ग्राम गोहदूपुरा में ग्राम रतनपुरा, ग्राम खेरी एवं ग्राम जमसारा में जनसंपर्क, अपरान्ह 3 बजे ग्राम आकोन में विकास कार्यो का भूमिपूजन/ लोकार्पण एवं जनसंपर्क करेंगे।
सहकारिता मंत्री डाॅ अरविन्द सिंह भदौरिया 6 मार्च 2022 को प्रातः10.30 बजे ग्राम पंचायत सिहुडा में, प्रातः11.30 बजे ग्राम पंचायत कनावर में, दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत सांकरी में विकास कार्यो का भूमिपूजन /लोकार्पण एवं जनसंपर्क, दोपहर 2.30 बजे ग्राम पंचायत सराया में विकास कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण व जनसंपर्क/ ग्राम ज्ञानपुरा में शासकीय हाईस्कूल का लोकार्पण करने के उपरांत सहकारिता मंत्री डाॅ भदौरिया सायं 4 बजे भिण्ड से कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।