सहसपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन,

 

बीजेपी प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन,

हरिशंकर सैनी

देहरादून , भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी  नड्डा  ने देहरादून की  सहसपुर विधानसभा में  पहुंच कर चुनाव प्रचार किया , सहसपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सहदेव सिंह  पुंडीर के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन कर बीजेपी प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के लिए वोट मांगा.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देहरादून जनपद कि सहसपुर विधानसभा के सेलाकुई क्षेत्र  पहुंचे.सहसपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के समर्थन में सेलाकुई बाजार में डोर-टू-डोर व्यापारियों से वोट मांगकर रोड शो किया। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सेलाकुई बाजार में करीब ढाई सौ मीटर रोड शो पच्चीस मिनट में पूरा किया। जहां उन्होंने डोर टू डोर कैंपेनिंग कर बीजेपी के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर  के लिए वोट मांगा. उन्होंने लोगों को पंपलेट देकर बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान अपने नेता से मिलने कार्यकर्ता भारी तादाद में पहुंचे, इस अवसर पर.सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के  कार्यकर्ताओ व जनता के द्वारा पूरे उत्साह व जोश के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ  भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने  सेलाकुई मार्केट में जनसम्पर्क कर डोर टू डोर प्रचार अभियान में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से हम फिर एक बार #विधानसभा_सहसपुर में तो कमल खिलाएंगे ही, साथ ही उत्तराखंड प्रदेश में भी प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे।