नारों की नहीं रोजगार और विकास की जरूरत: संजीव

नैनीताल। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा है कि आज मात्र नारों से लोगों को रोटी नहीं मिलेगी। युवाओं को रोजगार और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस काम करने की जरूरत है। कांग्रेस ही यह काम कर सकती है। आज उत्तराखंड राज्य में विकास के लिए कांग्रेस की जरूरत है।
पूर्व विधायक संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा के विकासखंड रामगढ़ के अंतर्गत मनरसा,गंगोरी , सुयालबाड़ी नैनीपुल ,सिरसा – क्वारब – सिमायल एवं दियारी, प्यूड़ा – मौना – बैरोली,गैराडी आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान नुक्कड सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाओं को स्वीकृति दिलाई। आज रोजगार के अवसर खोजने की जरूरत है। इसके लिए कांग्रेस के पास विजन है। सत्ता में आते ही महंगाई पर भी अंकुश लगाया जाएगा। कांग्रेस ने तय किया है कि उत्तराखंड में कुकिंग गैस में सब्सिडी दी जाएगी। उपभोक्ता को सिलेंडर के 500 रुपए से अधिक नहीं देना पङेगे। उन्होंने कहा कि काश्तकार को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाया जाएगा। फलों पर आधारित उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया जाएगा। कहा कि आज नारों को नहीं विकास और रोजगार की जरूरत है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि विकास कांग्रेस ही कर सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विधायक रहते इस क्षेत्र में अत्यधिक विकास हुआ। कहा कि संजीव आर्य के नेतृत्व में इन विकास कार्यो को आगे बढाना है। इन गांवों में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्य ता ली।