भाजपा द्वारा गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक खुश

भाजपा द्वारा गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक खुश

पूर्व सैनिक संगठनों का वादा, भाजपा एवं गणेश जोशी को देंगे समर्थन

देहरादून 21 जनवरी, उत्तराखण्ड सैन्य पृष्ठभूमि वाला प्रदेश है और पन्द्रह प्रतिशत से अधिक सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवार उत्तराखण्ड में निवास करते हैं। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पूर्व सैनिक एवं प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को मसूरी से प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है।

शुक्रवार को गढ़वाल राइफल्स संगठन एवं गौरव सैनानी एसोसिऐशन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। गौरव सैनानी पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक एसोसिऐशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि गणेश जोशी पहले ऐसे सैनिक कल्याण मंत्री हैं, जिन्होंने प्रदेश के पूर्व सैनिकों के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। सैन्यधाम निर्माण के लिए भी उन्होंने भाजपा सरकार को बधाई दी। वही, गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के सह अध्यक्ष कैप्टन धनीराम नैनवाल ने भी कहा है कि गणेश जोशी को पार्टी द्वारा टिकट देकर पूर्व सैनिकों के हितों एवं सम्मान देने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने वाले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम की नींव रखकर प्रदेश एवं देश में इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने 14 फरवरी को होने वाले चुनावों में मसूरी से गणेश जोशी को विजयी बनाने एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील भी की है।