परमवीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा द्वार का निर्माणकार्य प्रगति पर

*वीरता का सम्मान*
परमवीर चक्र विजेता मेजर धन सिंह थापा द्वार का निर्माणकार्य प्रगति पर है |
गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि
गोर्खाली सुधार सभा के विशेष अनुरोध पर – माननीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी द्वारा गढ़ी कैंट क्षेत्र में परमवीर चक्र विजेता के सम्मान में बन रहे द्वार का कार्य प्रगति पर है | इस द्वार का निर्माण माननीय मंत्रीजी द्वारा – श्री माता मंगला जी के हंस फाऊंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है |
यह द्वार समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंत्रीजी द्वारा गौरवमयी प्रेरणादायक सौगात है , जो सदैव परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धन सिंह थापाजी की वीरगाथा को दोहरायेगा | समस्त गोर्खाली सुधार सभाके अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी , समस्त सैनिक परिवारों एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने सैनिक कल्याण मंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है | |
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
श्रीमती प्रभा शाह
मीडिया प्रभारी
गोर्खाली सुधार सभा